Politics

हरियाणा के नए सीएम बने नायब सिंह सैनी, अनिल विज सहित 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Share News
10 / 100

चंडीगढ़. हरियाणा में नायब सैनी को नया सीएम (CM) बनाया गया है. पंचकूला में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. पंचकूला के सेक्टर-5 में दशहरा ग्राउंड में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा, 18 प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम (Deputy CM) भी पहुंचे हैं.  मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, नितिन गडकरी सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहे. नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के सीएम बन गए हैं. सीएम सहित कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली है. अनिल विज ने सबसे पहली शपथ ली. महिला कोटे से को विधायकों को मंत्री बनाया गया है.

दरअसल, बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की मीटिंग हुई और नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. इस मीटिंग में अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे थे.  उधर, गुरुवार सुबह 8 बजे नायब सैनी भगवान वाल्मीकि मंदिर जाएंगे और यहां पर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे. पंचकूला के सेक्टर 12-ए में यह वाल्मीकि मंदिर है. बता दें कि गुरुवार वाल्मीकि जयंती भी है.

जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण जेन साव, विजय शर्मा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंत्री मनोहर लाल खट्टर, एमपी के सीएम मोहन लाल यादव और जेपी नड्डा सहित बड़े बड़े नेता शामिल होंगे.

पीएम चंडीगढ़ में करेंगे लंच

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 18 राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे. कुल 34 मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पंचकूला पहुंचेंगे.इसके अलावा, बीजेपी शासित प्रदेशों के साथ साथ एनडीए घटक दलों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री आएंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को रिसीव करने के लिए भाजपा के एक कार्यकर्ता और एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे. चंडीगढ़ के 5 सितारा होटल में बैठक  होगी और यहां पर सभी लंच करेंगे.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है.  नायब सैनी ने सीएम के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है. उनके अलावा, मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली और दो राज्यमंत्री भी बनाए गए हैं. राजेश नागर और गौरव गौतम को राज्यमंत्री बनाया गया है. सीएम सहित कुल 14 लोगों ने पद और गोपनीयता की शपथ पंचकूला के दशहरा मैदान में ली. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी ने शपथ ले ली है. अब कैबिनेट मंत्री के तौर पर अनिल विज ने शपथ ली. उन्होंने हिंदी में शपथ ली.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: महिपाल ढांडा ने हरियाणा राज्य के मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: गुरुग्राम के बादशाहपुर से विधायक  राव नरबीर सिंह ने राज्य के मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा ने राज्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. वह चार बार के सांसद भी रहे हैं. कभी कांग्रेस पार्टी में भी रहे थे.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा ने राज्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. वह चार बार के सांसद भी रहे हैं. कभी कांग्रेस पार्टी में भी रहे थे.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: रणबीर गंगवा ने राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली. 

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: कृष्ण कुमार बेदी ने मंत्री पद की शपथ ली. वह खट्टर सरकार में भी मंत्री रहे हैं.

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: श्रुति चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली. श्रुति चौधरी पहली बार विधायक बनी हैं और वह पहले कांग्रेस की तरफ से सांसद रही हैं. उनकी माता किरण चौधरी पहले कांग्रेस में थी लेकिन हाल ही में वह भाजपा में शामिल हो गई थी. किरण चौधरी को भाजपा ने राज्यसभा सांसद बनाया है. श्रुति चौधरी तोशाम से चुनाव जीती हैं. 

सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण सामारोह: आरती सिंह राव ने मंत्री के तौर पर शपथ ली है. उन्हें स्वतत्र प्रभार दिया गया है. वह भाजपा के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं. आरती पहली बार अटेली से चुनाव लड़ी और जीती हैं. आरती के पिता गुरुग्राम से सांसद हैं और दक्षिणी हरियाणा से दिग्गज नेता हैं.

Haryana CM Nayab Saini Oath Ceremony News LIVE: ये होंगे नायब सैनी के संभावित कैबिनेट मंत्री

हरियाणा सरकार का संभावित मंत्रिमंडल

1. मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
2. अनिल विज अम्बाला कैंट , कैबिनेट मंत्री।
3. कृष्ण लाल पंवार इसराना, कैबिनेट मंत्री।
4. राव नरवीर सिंह बादशाहपुर, कैबिनेट मंत्री।
5. महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण, कैबिनेट मंत्री।
6. विपुल गोयल फरीदाबाद, कैबिनेट मंत्री।
7. डॉ अरविंद शर्मा गोहाना, कैबिनेट मंत्री।
8. श्याम सिंह राणा रादौर, राज्य मंत्री।
9. रणवीर सिंह गंगवा बरवाला, राज्य मंत्री।
10. कृष्ण बेदी नरवाना, राज्य मंत्री।
11. श्रुति चौधरी तोशाम, राज्य मंत्री।
12. आरती राव अटेली, राज्य मंत्री।
13. राजेश नागर तिगांव, राज्य मंत्री।
14. गौरव गौतम पलवल, राज्य मंत्री।

Haryana CM Nayab Saini Oath Ceremony News LIVE: ये होंगे नायब सैनी के संभावित कैबिनेट मंत्री

हरियाणा सरकार का संभावित मंत्रिमंडल

1. मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
2. अनिल विज अम्बाला कैंट , कैबिनेट मंत्री।
3. कृष्ण लाल पंवार इसराना, कैबिनेट मंत्री।
4. राव नरवीर सिंह बादशाहपुर, कैबिनेट मंत्री।
5. महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण, कैबिनेट मंत्री।
6. विपुल गोयल फरीदाबाद, कैबिनेट मंत्री।
7. डॉ अरविंद शर्मा गोहाना, कैबिनेट मंत्री।
8. श्याम सिंह राणा रादौर, राज्य मंत्री।
9. रणवीर सिंह गंगवा बरवाला, राज्य मंत्री।
10. कृष्ण बेदी नरवाना, राज्य मंत्री।
11. श्रुति चौधरी तोशाम, राज्य मंत्री।
12. आरती राव अटेली, राज्य मंत्री।
13. राजेश नागर तिगांव, राज्य मंत्री।
14. गौरव गौतम पलवल, राज्य मंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *