google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

नवजोत कौर बोलीं- ₹2400 करोड़ का स्‍कैम, जेल को रहें तैयार!

Punjab Congress News: कांग्रेस से निष्‍कासित होने के बाद से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी पर हमलावर हैं. नवजोत कौर ने खासतौर पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख राजा वारिंग को टार्गेट पर ले रखा है. उन्‍होंने पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिये राजा वारिंग से पूछा है कि उन्‍होंने 100 एकड़ जमीन कैसे खरीदी. साथ ही राजस्‍थान से जुड़े पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष के साथ‍ मिलकर 2400 करोड़ रुपये का घोटाला करने का भी आरोप लगाया है. नवजोत कौर ने राजा वारिंग को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे कोर्ट में जवाब देने और जेल जाने के लिए तैयार रहें.

नवजोत कौर ने X पर पोस्‍ट कर राजा वारिंग पर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा, ‘राजा वारिंग आप पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कांग्रेस से जुड़े पंजाब के युवाओं को भी नहीं बख्शा और सदस्यता शुल्क मात्र 75 रुपये कर दिया. जरा सोचिए आपने कितने युवाओं को लूटा है. क्या आप बता सकते हैं कि आपने कितने युवाओं को नौकरी या अच्छी नौकरी दिलाकर मदद की है? क्या युवाओं का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को इकट्ठा करने, रैलियां आयोजित करने और आपके लिए नारे लगाने के लिए किया जाना है? क्या आप बता सकते हैं कि आप पंजाब के युवाओं से वसूले गए 7.5 करोड़ रुपये कैसे खर्च करेंगे? इनमें से तो कई युवा मुश्किल से अपना पेट भर पाते हैं.’ एक अन्‍य सोशल मीडिया पोस्‍ट में नवजोत कौर ने कहा, ‘देखो कौन बोल रहा है??? राजा वारिंग जी, अदालत में आकर जवाब दीजिए कि आपने जिरकपुर में 100 एकड़ ज़मीन कैसे खरीदी? अपनी लूटी हुई कमाई से तो आप सिर्फ 40 एकड़ ही खरीद सकते थे, बाकी 60 एकड़ आपने फर्जी हस्ताक्षर करके और लोगों से अंगूठे के निशान लेकर मासूम लोगों से अवैध तरीके से छीनी है. राजस्थान के पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी के साथ मिलकर 2400 करोड़ का घोटाला! अदालत में जवाब दीजिए और जेल जाने के लिए तैयार रहिए. अपने आप को तैयार कर लीजिए जी.

इससे पहले नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ’ बताया. वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति’ बताया. इसे भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनके संभावित झुकाव के रूप में देखा जा रहा है. पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि वह अमृतसर पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. नवजोत कौर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आठ महीनों तक मिलने का समय नहीं दिया. उनका दावा था कि वह राहुल गांधी को बताना चाहती थीं कि उनके नियुक्त पदाधिकारी पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में टिकटों की बिक्री हो चुकी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *