Dailynews

मैनपुरी के किशनी थाने में नो एंट्री: कोतवाल का विवादास्पद आदेश, मीडिया पर भी पाबंदी

मैनपुरी के किशनी थाना प्रभारी ललित भाटी ने एक विवादास्पद आदेश जारी किया है। थाने के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि बिना थाना प्रभारी की अनुमति के किसी को भी थाने में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

थाने के गेट पर एक पुलिसकर्मी और एक चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि थाना प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क कर उनकी अनुमति के बाद ही किसी को अंदर जाने दें।

केवल गंभीर समस्या वाले व्यक्तियों या घायल अवस्था में आने वाले लोगों को ही थाने में प्रवेश की अनुमति है। मीडियाकर्मियों के लिए भी थाने में जाने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, थाना प्रभारी के करीबी पत्रकारों को आने-जाने की छूट दी गई है।

मैनपुरी में इस तरह का आदेश पहली बार देखने को मिला है। यह आदेश पुलिस की कार्यप्रणाली और आम जनता के साथ उनके व्यवहार पर सवाल खड़े करता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *