Crime News

प्रयागराज : कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की निधन, 20 लोगों के दबने की आशंका

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए।

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है।

करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस फैल चुकी है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा फाफामऊ इलाके में हुआ।

घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं। पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।

आदर्श कोल्ड स्टोरेज नाम से यह बिल्डिंग सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद की है। कोल्ड स्टोरेज करीब 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बना है। इसका करीब 1500 स्क्वायर फीट का हिस्सा ढहा है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

कोल्ड स्टोरेज करीब 20 साल पुराना

  • कोल्ड स्टोरेज लगभग 5000 स्क्वायर फीट जमीन पर बना है। इसकी चौड़ाई लगभग 100 फीट और लंबाई 500 फीट है।
  • यह तीन मंजिला है और लगभग 40 फीट ऊंचाई है।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज कम से कम 20 साल पुराना है।
  • हादसा सोमवार दोपहर 1:30 के करीब हुआ।
  • लगभग 1500 स्क्वायर फीट का हिस्सा ढहा है।
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *