शादी से पहले अफेयर पर प्रेमानंद महाराज की सलाह
आजकल शादी से पहले कई युवक और युवतियों के अफेयर हो जाते हैं। इनमें से कुछ तो अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी होते हैं। कई बार उनकी लव मैरिज हो जाती है और कई बार नहीं भी हो पाती। ऐसे लोग बाद में माता-पिता के मन के मुताबिक शादी कर लेते हैं और दांपत्य जीवन शुरू करते हैं। लेकिन, उनके मन में यह उलझन रहती है कि अपने पति या पत्नी को पुराने संबंधों (अफेयर) के बारे में बताना चाहिए या नहीं?
24 फरवरी को यह सवाल वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के सामने उनके सत्संग में आई एक महिला ने किया। महिला ने महाराज से इसके बारे में सुझाव मांगा। इसका वीडियो आज (मंगलवार को) सामने आया है।
24 फरवरी को ही आगरा में TCS मैनेजर ने सुसाइड कर लिया था। उसने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में कहा था कि उसकी पत्नी के कई लोगों से रिलेशन थे। यह बात उसने पहले हमसे छिपाई थी। बाद में हमें बताया। जबसे उसके रिलेशन के बारे में पता चला, तो वह हमें ही धमकाने लगी। इसकी वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं।
एक सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज से एक महिला ने सवाल किया कि घर वालों की मर्जी से मेरी शादी हो गई है। क्या अपने शादी से पहले वाले संबंधों की सच्चाई पति को बता देनी चाहिए। इस तरह की समस्या से कैसे निपटें?
महिला के इस सवाल पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा- कोशिश करें, कोई बात न बताएं, क्योंकि इससे पति के प्यार में कमी आ जाएगी। अपनी बात, अपनी गलती को न बताएं। साथ ही भविष्य में भूलकर कभी ऐसी गलती भी न करें। संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि अगर किसी मित्र से संबंध रहे हों, गलत कदम उठ गए हों। लेकिन, अब आपकी शादी दूसरी जगह हो गई है, तो इसे भूल जाओ। यह मान लो कि यह सब पिछले जन्म की बात थी।
लेकिन, शादी के बाद दोबारा कभी गलती मत करना। नहीं तो परिवार से आपका जो संबंध है, वह खत्म हो जाएगा। अगर आपने पति को बता दिया, तो उनका मन आपके प्रति गंदा हो जाएगा। आपके प्रति उनके भाव अच्छे नहीं रहेंगे।
पति प्रेम के लिए गलती का प्रायश्चित करें संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि कुछ महिलाओं को लगता है पति से अपने पुराने प्रेम के लिए गलती का प्रायश्चित कर लें। लेकिन, ऐसा सही नहीं है। शादी के बाद दोबारा जीवन में कभी भूल से भी किसी पराए पुरुष की तरफ आंख न उठाएं।
अपने पति को भगवान की तरह मानें। शादी के पहले के सभी संबंधों का त्याग कर दें। यही काम पुरुष को भी करना चाहिए। अगर पुरानी गलती रही है, तो उसे छुपा लें। आगे एक पति या एक पत्नी व्रत का पालन करें।
53 मिनट के वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने बताया कि पत्नी को चाहिए वह पति की सेवा करें और उसको ही अपना परमेश्वर माने। पत्नी ने प्रेम के बल पर यमराज से अपने पति का जीवन वापस पा लिया था।