Dailynews

19 राज्यों में बारिश: UP समेत 4 राज्यों में बिजली गिरने से 19 की मौत

दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को बिहार-झारखंड पहुंच गया है। चार जिलों औरंगाबाद, किशनगंज, कटिहार और बांका में सुबह तेज बारिश हुई। सोमवार को मानसून ने गुजरात-मध्य प्रदेश में एंट्री की थी। महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ा है।

MP, UP, राजस्थान और बिहार में बिजली गिरने से सोमवार को 19 लोगों की मौत हो गई। आज गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश का रेड, जबकि मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है।

इधर, दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में पानी भर गया। खराब मौसम की वजह से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं।

राजधानी में 35-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। इसे ट्रैफिक जाम हुआ। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

इधर राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश जारी है। सोमवार को जयपुर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। तब तक 40 जिलों में आंधी-बारिश जारी रहेगी। मानसून सबसे आखिर में ग्वालियर-चंबल पहुंचेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है, अगले दो दिन में मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, MP, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही UP-राजस्थान में दस्तक दे सकता है।

इस हफ्ते के अंत तक मानसून पश्चिमी UP, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच जाएगा।

सोमवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें

  • मध्य प्रदेश: सिंगरौली में एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
  • राजस्थान: बारां में 2 लोगों की और कोटा में एक शख्स की मौत हो गई।
  • उत्तर प्रदेश: चंदौली में 2 युवकों, ललितपुर में 2 किसानों, बरेली में 3, गोंडा में 2 और सोनभद्र में भी 2 लोगों कुल 11 लोगों की मौत हो गई।
  • बिहार: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई। 12 झुलस गए।

18 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

19 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तराखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि बिहार, झारखंड, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *