Dailynews

यूपी के 26 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

यूपी में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाए हुए हैं। 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी संभावना है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में 3°C तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। बुधवार की बात करें तो आगरा, हमीरपुर और बांदा सबसे गर्म जिले रहे, जहां का अधिकतम तापमान 38.2°C दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया गया।

BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव- हिमालय पर पश्चिम विक्षोभ (गर्म हवाओं का दबाव) एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से उत्तर भारत के मौसम में फिर बदलाव आ रहा है। 24 घंटे तक एक्टिव पश्चिम विक्षोभ की वजह से प्रदेश 3°C तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 24 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने के आसार भी हैं।

3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

3 मार्च: गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने की संभावना है।

4 मार्च: बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी में बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

5 मार्च: मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अप्रैल से जून तक लू चलेगी

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- देश में इस बार सामान्य से अधिक गर्मी के आसार हैं। अप्रैल से जून के तीन महीनों में इस बार लू (हीटवेव) अधिक सताएगी।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *