Latest

नवरात्रि में पीरियड आने पर महिला ने खाया जहर, मौत

झांसी में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह चैत्र नवरात्रि में पूजा और व्रत करने की तैयारी कर रही थीं। लेकिन पूजा के पहले दिन महिला को पीरियड आ गया। इसी बात से दुखी होकर उसने जहर खा लिया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन दिन तक इलाज चला। इस दौरान भी वो डिप्रेशन में थी। फिर तीसरे दिन महिला ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पत्नी और मां को खोने वाले पति और दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति बोला- पत्नी पीरियड के आने से बहुत परेशान थी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला कुआं इलाके में रहने वाले ज्वेलर्स मुकेश सोनी अपनी पत्नी प्रियांसा (36), दो बेटियां जाह्नवी और मानवी के साथ खुशहाल जीवन जी रहे थे। मुकेश ने बताया- मेरी पत्नी बहुत भक्तिभाव और खुश मन से माता रानी की पूजा और व्रत करने की तैयारियां कई दिनों से कर रही थीं। नवरात्रि से पहले वो मंदिर से लेकर घर के एक-एक कमरे की सफाई करती थी।

पत्नी इस बात को लेकर बहुत खुश थी कि वह नवरात्रि में पूजा और व्रत करेगी। उसने मुझसे 29 मार्च को पूजा का सारा सामान मंगवाया था। जब मैं सारा सामान ले आया, तो मुझसे बोली- कल से नवरात्रि शुरू हैं। हम लोग पूजा और व्रत करेंगे।

लेकिन उसी रात प्रियांसा को पीरियड आ गया। जब सुबह 30 मार्च की सुबह उसे इसका आभास हुआ, तो वह दुखी हो गईं।

मैं बेड पर लेटा था। उसने मुझे ये बात बताई आकर। बोली- नवरात्रि आज से शुरू है, अब आज ये भी(पीरियड्स) आ गया। मैं कैसे पूजा कर पाऊंगी। इतनी तैयारी की है। क्यों आ गया पीरियड्स। इसे आज ही आना था।

इस पर मैंने उसे समझाया कि ये तो सभी महिलाओं के साथ होता है। इसमें उदास होने की बात नहीं है। इसके बाद मैं अपनी दुकान पर चला गया।

डिप्रेशन में चली गई थीं प्रियांसा मेरे समझाने के बाद भी प्रियांसा काफी परेशान लग रही थी। इसके बाद दोपहर 3 बजे उसने मुझे फोन किया और घर आने का कहा। इस तरह से उसने पहले कभी बात नहीं थी। मैं डर गया कि कोई बात नहीं है। इसलिए मैं तुरंत घर पहुंचा। जैसे ही मैं घर पहुंचा तो उसने रोना शुरू कर दिया। रोते हुए बोली- मैं पूजा और व्रत नहीं कर पा रही हूं। इस बात से मुझे बहुत हर्ट हो रहा है।

मैंने फिर उससे कहा- अरे कोई बात नहीं है। ये तो सबका महिलाओं के साथ होता है। इसमें क्या दिक्कत है। अगली बार व्रत कर लेना। प्रियांसा को समझाकर मैं फिर दुकान लौट गया।

इसके बाद प्रियांसा ने शाम 5 बजे जहर निगल लिया। जैसे ही मुझे जानकारी हुई तो मैं उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां एक दिन रहने के बाद 31 मार्च को प्रियांसा घर आ गई थीं। लेकिन उसके बाद भी वो डिप्रेशन में ही थी। फिर दूसरे दिन घर पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जिला अस्पताल में तोड़ा दम उसे लगातार उल्टियां होने लगीं, तो मैं फिर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर इलाज किया। लेकिन 1 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।

पति बोला दोनों मिलकर करते थे व्रत पति मुकेश ने बताया- हमारी शादी झांसी में ही नवम्बर 2020 में हुई थी। हम दोनों ही बहुत धार्मिक हैं। प्रियांसा पूरे साल नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार करती थीं। व्रत के दौरान खानपान के लिए वह घर के दूध से ही घी बनाती थीं। जिसका इस्तेमाल पूजा और खाने-पीने की चीजों में करती थीं।

पति से बोली गलती हो गई पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पति बिलखते हुए रोते-रोते बोले- प्रियांसा ने डिप्रेशन के चलते जहर निगल लिया था। जब खबर मिलने पर मैं घर पहुंचा तो प्रियांसा को परिवार बिखरने का आभास था। मुझसे गलती हो गई। मुझे इस बात का दुख है कि मेरी छोटी-छोटी बेटियां अनाथ हो गईं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

मामले में सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि महिला ने अंजान कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *