Crime News

लड़की को सोते समय उठाकर किया रेप

आगरा में 12 साल की लड़की से रेप किया गया। लड़की घर के बाहर सो रही थी, तभी रात 1 बजे युवक उसे उठाकर ले गया। मुंह पर कपड़ा लगाकर रेप किया।

इसके बाद घर के बाहर छोड़कर भाग गया। लड़की रोने लगी। बदहवास हालत में घर पहुंची। आवाज सुनकर परिजन जगे। फिर उसने आपबीती बताई। कहा-पापा मेरे साथ गंदा काम हुआ। परिजनों ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। पूरी घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई। ये घटना खेरागढ़ के एक गांव की है।

नींद में उठाकर ले गया युवक परिजनों के मुताबिक, बेटी घर के बाहर पड़ी चारपाई में सो रही थी। उसे गांव का युवक गोदी में गांव के बाहर एक जगह पर ले गया। वहां पर किशोरी की नींद खुली।

उसने शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। लड़की ने पिता को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया।

लड़की बोली-मुझे पीटा गया लड़की ने घर वालों को बताया-मैं सो रही थी। मुझे एक आदमी गोदी में उठाकर ले गया। गांव से थोड़ी दूरी पर मेरे कपड़े उतारे। मैंने मना किया, तो मेरे तमाचे मारे। जब मैं चिल्लाई, तो पीटने लगे। मुंह पर कपड़ डाल दिया। फिर गंदा काम किया। इसके बाद मुझे वहीं छोड़कर भाग गए।

पुलिस को देव स्थान पास मिले सबूत सुबह पिता बेटी को लेकर मलपुरा थाने पहुंचे। पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने CCTV चेक किए तो आरोपी युवक लड़की को गोदी में ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद गांव के बाहर देव स्थान पर जाकर देखा। वहां पर भी पुलिस को दरिंदगी के साक्ष्य मिले हैं।

DCP वेस्ट अतुल शर्मा ने बताया-पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा किया जा रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *