फेसबुक से दोस्ती कर बुलाया, नाबालिग से किया दुष्कर्म
फतेहपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थरियांव थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को 27 वर्षीय जावेद ने 17 साल की लड़की को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।
आरोपी ने पीड़िता को काम का बहाना बनाकर घर बुलाया। विरोध करने पर उसने लड़की के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर लड़की की हालत खराब थी। मां से पूछने पर उसने पूरी घटना बताई।
पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय के अनुसार, आरोपी जावेद (पिता नवाब हुसैन) के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।