News

दरोगा भर्ती में ‘पंडित’ पर बवाल, जान देने पहुंचा बुलंदशहर के रहने वाले भगवाधारी

लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

उसका आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादी से जोड़कर जानबूझकर सवाल पूछा। इसके खिलाफ मेरी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हो रही है। ब्राह्मणों को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। आज अभी एक सिपाही ने मुझे गाली दी। युवक की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले दीपक शर्मा के रूप में हुई है।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से हाल ही में कराई गई दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल पर विवाद हो गया। उस सवाल में अवसरवादी के विकल्प के रूप में ‘पंडित’ को भी शामिल किया गया था। तमाम आपत्तियों के साथ ही लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भी जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई।

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह को युवक दीपक शर्मा ने लिखित शिकायत दी। तीन दिन बाद भी FIR दर्ज न होने पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पहुंच गया और सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझाया और उसे हुसैनगंज थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है।

तलाशी के दौरान उसके पास से माचिस, केरोसीन और एक बैनर बरामद हुआ। बैनर पर लिखा था- ‘ब्राह्मण का अपमान नहीं सहा जाएगा।’

दीपक का आरोप है कि 14 तारीख को हुई SI भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न में पंडित शब्द का अपमानजनक इस्तेमाल किया गया। जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उसने इस मामले में 14 हजरतगंज थाना में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। इसी से नाराज होकर उसने आत्मदाह करने का फैसला किया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *