google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

Saharanpur News : कुरान पढ़ाने वाले टीचर ने नाबालिग से किया रेप

सहारनपुर में कुरान पढ़ाने वाले टीचर ने मासूम से रेप किया। टीचर की हरकतों से परेशान होकर 14 साल की लड़की ने मां से कहा- मैं सर से कुरान नहीं पढूंगी। सर गंदे हैं। बैड टच करते हैं।

बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। महिला तुरंत अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना सदर बाजार का है।

परिजनों ने कहा- हम बेटी को टीचर के भरोसे छोड़ देते थे। वो उसे कुरान पढ़ाएगा। अच्छी तालीम देगा। लेकिन, टीचर ने बच्ची के साथ गलत काम किया। गंदी हरकतें की।

पीड़िता की मां ने बताया- बेटी को कुरान पढ़ाने के लिए घर पर टीचर आता था। एक दिन बेटी ने रोते हुए कुरान पढ़ने से मना कर दिया। उसने कहा- मैं सर से कुरान नहीं पढ़ूंगी। इस पर मैंने कारण पूछा तो उसने बताया- टीचर गंदे हैं। वो कुरान पढ़ाने के बहाने गंदी-गंदी हरकत करते हैं। कई बार मेरे साथ गलत काम किया है। मैं उनसे नहीं पढूंगी।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा- 2 दिन पहले तहरीर मिली थी कि 14 साल की लड़की एक मुस्लिम पुरुष से कुरान पढ़ती थी। उसने लड़की के साथ गलत काम किया। वो कई दिनों से ऐसा कर रहा था। लड़की ने डर के चलते घर वालों को कुछ नहीं बताया।

लेकिन, जब आरोपी ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तो उसने घर वालों को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *