Dailynews

सहारनपुर : 31 साल बाद आतंकी गिरफ्तार, पुलिस पर हैंड ग्रेनेड से किया था अटैक

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस वालों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकवादी 31 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जम्मू-कश्मीर के बड़गांव से पकड़ा गया। आतंकी मुस्तफा बानी अपना रूप और नाम बदल पुलिस को धोखा दे रहा था।

सहारनपुर एसएसपी रोहित सिंह ने बताया- मुस्तफा ने 26 अगस्त 1993 को वारदात की। इसके बाद उसे 26 मई 1994 को गिरफ्तार किया गया। लेकिन, जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो निकला। मुस्तफा बानी मूल रूप से जम्मू का रहने वाला था, जो देवबंद में छिपा था। वह आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहीद्दीन का एक्टिव मेंबर था। मुस्तफा के पास से कई फर्जी डॉक्यूमेंट मिले थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *