Latest

संभल : एक और बंद मंदिर मिला, 1978 के दंगे के बाद से बंद है मंदिर

संभल में 4 दिन में 2 बंद मंदिर मिले हैं। दोनों मुस्लिम बहुल इलाके में हैं। पहला कार्तिकेश्वर मंदिर 14 दिसंबर को जामा मस्जिद से डेढ़ किलोमीटर खग्गूसराय में मिला था। दूसरा आज यानी मंगलवार को हयात नगर के सरायतरीन में मिला। मंदिरों की बीच की दूरी 2 किलोमीटर है।

प्रशासन को बिना नाम के पत्र में मंदिर बंद होने की जानकारी मिली थी। पुलिस और राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया- मंदिर काफी समय से बंद था। पहले यहां 30-40 हिंदू परिवार रहते थे, जो 1978 के दंगे के बाद पलायन कर गए।

4 दिन पहले मिले कार्तिकेश्वर मंदिर के पास मस्जिद के पास कुआं मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका ने कुएं को बंद करा दिया था। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बंद कुएं को खुदवाना शुरू किया। संभल में 1978 में हुए दंगे में पीड़ित अनिल कुमार रस्तोगी की दुकान जल गई थी। उन्होंने प्रशासन को अपनी दुकान की जगह चिन्हित कराई।

संभल के हयात नगर इलाके के सरायतरीन में मंगलवार को एक और मंदिर मिला है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर काफी समय से बंद था। 30 से 40 हिंदू परिवार रहते थे, जो कि दंगे के बाद धीरे-धीरे यहां से पलायन कर गए। मुस्लिम आबादी के बीच मंदिर होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। मंदिर के गेट पर ताला लटका है। आसपास काफी गंदगी है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *