google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

शंकराचार्य बोले- मेरी हत्या चाहने वालों से सुरक्षा कैसे मांगें

जो मेरी हत्या करना चाहते हैं, उनसे हम कैसे कहें कि हमारी सुरक्षा करो। हमने अपनी बात कोर्ट के सामने रख दी है। जो लोग खुद अपराधी हैं, बताइए…वो हमारी शिकायत कर रहे हैं। आशुतोष खुद गो हत्यारों के संपर्क में है। ये बातें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कही।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य और शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है। उन्होंने 2 शिष्यों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित किया है। 21 फरवरी को तय होगा कि शंकराचार्य के खिलाफ FIR होगी या केस डिसमिस हो जाएगा।

जो व्यक्ति हमारे ऊपर आरोप लगा रहा है, उसका खुद का आपराधिक इतिहास रहा है। मीडिया में पहले भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं कि वह गो-तस्करी और गोहत्या से जुड़े लोगों के संपर्क में रहा है। उस पर यह भी आरोप लगा कि वह ट्रकों को पार कराने के लिए रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था।

ऐसे व्यक्ति द्वारा हम पर आरोप लगाया जाना, अपने आप में बहुत कुछ कहता है। हमने पहले ही कहा था कि हमारे खिलाफ जो भी अभियान चल रहा है, वह इसलिए है, क्योंकि हम गोरक्षा की बात कर रहे हैं और गोहत्या बंद करने का नारा उठा रहे हैं। आज वही लोग सक्रिय हैं, जिनका हित गोहत्या से जुड़ा है। हम ऐसा मानते हैं कि जो भी हमले हो रहे हैं, वह विचारधारा के कारण हो रहे हैं। जब आप गोमाता की रक्षा की बात करेंगे, तो स्वाभाविक है कि गोहत्या से जुड़े तत्व विरोध करेंगे। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

हमने आज तक किसी से सुरक्षा की मांग नहीं की। नागरिकों की सुरक्षा करना राज्य का दायित्व है। अगर राज्य को लगता है कि सुरक्षा बढ़ानी चाहिए, तो वह उनका निर्णय है। हम किसी से सुरक्षा मांगने नहीं जाएंगे।

हमारा विश्वास ईश्वर में है। शास्त्रों में कहा गया है- जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। हमारी सुरक्षा हमारे सनातन धर्मी समाज और भगवान पर आस्था से होती है। जो मेरी हत्या करना चाहते हैं, उनसे हम कैसे कहें कि हमारी सुरक्षा करो।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *