google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

सिद्धार्थनगर : 4 बच्चों की मां भांजे संग फरार

सिद्धार्थनगर में चार बच्चों की मां 15 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। पति ने थाने में शिकायत की। पत्नी भांजे के साथ थाने पहुंचे। पति ने साथ रखने से इनकार कर दिय। थाने में समझौता हुआ। इसके बाद प्रेमिका और प्रेमी भांजा साथ रहने को राजी हो गए।

पति ने कहा- मेरी पत्नी मुझे जहर देकर मार सकती है। इसलिए दोबारा साथ नहीं रख सकता। दरअसल 1 लास पहले भी पत्नी भाग चुकी थी। लेकिन 15 दिन बाद वापस आ गई थी। पति से माफी मांगी फिर घर में रहने लगी थी। लेकिन 10 दिन पहले वो फिर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पूरा मामला भवानी गंज थाना क्षेत्र के परसा मुर्तुजा गांव का है।

परसा मुर्तुजा गांव में रामचरण (42) का परिवार रहता है। घर में मां पिता हैं। 20 साल पहले रामचरण की शादी भवानी गंज थाना क्षेत्र के गरबाहिया की रहने वाली जानकी (40) के सात हुई थी। शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए। दो बेटा और दो बेटी।

4 साल पहले ही जानकी की मुलाकात रामचरण के घर से 3 किमी दूर दूर के भांजे सोनू (25) से हुई से हुई। सोनू मुंबई में रहता था। दोनों में धीरे-धीरे बाद होने लगी। दोनों के दूसरे से प्यार करने लगी। इसके बाद 1 साल पहले जानकी सोनू के साथ भाग गई। जानकी ने बताया कि 2007 मेरी शादी हुई थी। मेरे चाप बच्चे हैं। चार साल पहले मेरे घर से तीन किमी दूर सोनू के घर पर एक प्रोग्राम मे आई थी। यहीं पर मेरी मुलाकात सोनू से हुई। फिर हम दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे हमारी बात ज्यादा होने लगी। हम दोनों में प्यार हो गया। हम फिर सोनू मेरे घर मिलने आने लगा। तीन साल तक ऐसे चला। फिर एक दिन हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

एक साल पहले एक दिन मैं सोनू के साथ भाग गई। हमने कोर्ट मैरिज कर ली। 15 दिन साथ रहे। बच्चों से बात हुई तो उनके लिए मैं सोनू को छोड़कर वापस आ गई। लेकिन मेरे पति मुझे परेशान करने लगे। इस लिए मैं फिर सोनू के साथ चली गई। उसने थाने में शिकायत कर दी। लेकिन अब मैं सोनू के साथ ही रहूंगी। मैं तो उससे शादी भी कर चुकी हूं।

रामचरण ने बताया कि मैं मुंबई में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता हूं। बच्चों ने जब मेरी पत्नी के बारे में बताया तो मैं घर आ गया। यहीं पर रहने लगा। जब एक साथ पहले ये भाग तो 15 दिन बाद वापस आ गई। मुझसे माफी मांगी तो मैंने रख लिया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर वह बात करने लगी।

मुझे डर लगने लगा था कि कहीं यह मुझे जहर देकर मार न दे। इस लिए मैं चाहता हूं अब वो अपने प्रेमी के साथ रहे। उसके सात इतना दिन रहा। इसका दुख है। लेकिन जान से बड़ी कोई चीज नहीं है। इस लिए अब वो अपने प्रेमी के साथ रहेगी। उसे प्रेमी ने भी उसे अपने साथ रखने को कहा है।

सोनू ने कहा कि पहले बार तो हमारी मुलाकात मेरे घर हुई हुई थी। तभी से बात शुरू हुई। अब तो मैं जानकी से साथ ही रहूंगा। हमारी उम्र में भले ही फर्क है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब जानकी अपने बच्चों से भी मिलने नहीं जाएगी। मेरे साथ ही रहेगी। हम शादी भी कर चुके हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *