google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

बेटे की तीन जगह से तोड़ी गर्दन, पिता को था पत्नी पर शक!

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में में एक वहशी युवक ने ग्रामीणों के चिढ़ाने पर अपना भरा पूरा परिवार उजाड़ दिया. युवक राजस्थान में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था. पत्नी मायके में रहती थी. पति को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी गैर मर्द से हैं और जो औलाद है वह उसकी नहीं है. इसी आशंका पर वह राजस्थान से पत्नी के पास पहुंचा और अपने 1 साल के दुधमुंहे बच्चे को छीन कर फरार हो गया. इसके बाद उस मासूम की हत्या करने के बाद लाश को तालाब में फेंक दिया. घटना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. चर्चा है कि पति अपने गांव के ही कुछ लोगों से बात करता था. ग्रामीण उसे और उसकी पत्नी को लेकर तरह-तरह की बातें करके चिढ़ाते थे कि तू तो राजस्थान में पत्नी से दूर रहकर भी बाप बन गया, गजब का कमाल है. इसी तंज को सुनकर उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया. फिलहाल पुलिस ने हत्या आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

राजस्थान में रहकर पिता करता था नौकरी
मासूम वरुण अब इस दुनिया में नहीं रहा, उसकी मौत हो चुकी है. उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उसका अपना ही पिता निकला है. दरअसल, थाना भुता इलाके के अठाना गांव के रहने वाले सोमपाल की शादी पांच साल पहले पीलीभीत जिला के थाना बीसलपुर इलाके की रहने वाली राजबेटी से हुई थी. सोमपाल कमाने के लिए राजस्थान चला गया और जहां वह राजस्थान के जयपुर की किसी कंपनी में नौकरी करने लगा और छुट्टी मिलने पर वह घर पत्नी से मिलने चला आता था. करीब 1 साल पहले राजबेटी ने बेटे वरुण को जन्म दिया

सोमपाल बेटे के जन्म से बेहद खुश था. लेकिन पिछले कुछ समय से ग्रामीण फोन पर बातचीत के दौरान सोमपाल को चिढ़ाने लगे कि तू तो राजस्थान में है और राजस्थान में रहकर भी तू बाप बन गया. बार-बार कही गई बातों से सोमपाल अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करने लगा. इतना ही नहीं बेटे का चेहरा अपने से न मिलने की बात कह कर पत्नी को परेशान करने लगा. पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाना और बेटे को अपना ना होने की शंका ने उसे अपराधी बना दिया और दो दिन पहले सोमपाल अचानक राजस्थान से पत्नी के पास पहुंच गया और पत्नी की गोद से 1 साल की मासूम वरुण को छीन कर भाग गया. फिर उसे ले जाकर पहले उसने उसे मासूम का गला दबाया और फिर उसकी लाश को तालाब में फेंक दिया.
आरोपित पिता के अंदर गुस्सा इस कदर थी कि मासूम की गर्दन की हड्डी तीन जगह से उसने तोड़ दी थी, जिससे कि वह मासूम जीवित न रह सके. जिसे वह अपना खून ही नहीं मानता था. फिलहाल अब पुलिस ने बेरहम पिता सोमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही अपनी तहकीकात शुरू कर दी है कि आखिर वह कौन लोग थे जिनके बहकावे में आकर सोमपाल ने अपने ही हाथों अपना भरा पूरा परिवार उजाड़ दिया.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *