News

सुलतानपुर : नगर पालिका ठेकेदार के गुर्गों की गुंडई, ई-रिक्शा चालक और सवारी को डंडों से पीटा

सुल्तानपुर में नगर पालिका के वाहन वसूली ठेकेदार पप्पू अंडा वाले और उसके गुर्गों का आतंक जारी है। शनिवार रात को उन्होंने एक ई-रिक्शा चालक और सवारी को टोकन न देने पर बुरी तरह पीट दिया।

घटना में पीड़ित सवारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि वह ई-रिक्शा में बैठे थे। इसी दौरान ठेकेदार के लोग आए और चालक से टोकन मांगने लगे। चालक के पास टोकन नहीं था। आरोपियों ने चालक की जेब तलाशी ली। जब सौरभ ने इसका विरोध किया तो पेट्रोल पंप के पास 4-5 लोगों ने उन्हें डंडों से पीट दिया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

ई-रिक्शा चालक नीरज ने बताया कि उनके साथ एक 4 साल का बच्चा भी था। ठेकेदार के लोग अपाची बाइक पर डंडे लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। बच्चा डर कर चिल्लाने लगा। पीड़ितों ने कोतवाली नगर की शाहगंज चौकी में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय आरोपियों का बचाव किया।

पुलिस ने कहा कि प्राइवेट में इलाज करा दिया जाएगा। नगर कोतवाल धीरज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *