News

भारतीय जनता पार्टी मंडल चलकुशा द्वारा राज्य सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Share News
1 / 100

हजारीबाग (दीपक कुमार) भारतीय जनता पार्टी मंडल चलकुशा द्वारा राज्य सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता चलकुशा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल व संचालन महामंत्री अजय सिंह ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला प्रवक्ता सह जिप सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी कुमकुम देवी ने कहा कि राज्य के कानून व्यवस्था बदहाल है,बडे पैमाने में भ्रष्टाचार हो रहें हैं।सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी ने कहा कि निरंतर गिरती कानून व्यवस्था से आदिवासी युवा,महिला,किसान,व्यापारी सभी त्रस्त है। सरकारी अफसरशाही एंव लापरवाही के कारण इसके प्रश्न पत्र को लीक कर दिया गया यह घोर लापरवाही झारखंड सरकार की किन नाकामियों का सबूत है जिसने राज्य के बच्चो के भविष्य को अंधकार में ले जाने का कार्य किया हैं।
राज्य मे लचर कानून व्यवस्था चिन्ता का विषय लगातार बना हुआ हैं अपनी आदिवासी बहन-बेटीयों के साथ बलात्कार की घटनाओ की बढ़ोतरी दिन दहाड़े हत्या,छिनतई,फिरौती डकैती,चोरी,गैंगवार की घटनाओ का निरंतर होना चिन्ता का विषय हैं किन्तु सरकार कुम्भकर्ण की नींद सोयी हुई हैं।


राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार दिमक की तरह राज्य की खनिज संपदा को खौखला कर चुका है एवं भूमी माफियाओं द्वारा जमिन पर जोर जबर्दस्ती गलत तरीके कब्जा किया जाना बढे मनोबल के साथ कानून का भय न होना का प्रमाण हैं बालू कोयला,पत्थर,लकड़ी की लूट राज्य के विकासशील में बाधक बनकर सरकारी राजस्व की छती का भी प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। एवं चलकुशा प्रखंड को कोडरमा जिला में शामिल किया जाए ।
साथ दीपक साव के हत्यारों को फांसी दो । एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा को शांति के प्रार्थना किया गया।
इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,महामंत्री श्यामसुंदर यादव , किसान मोर्चा अध्यक्ष इन्द्रदेव चौधरी,अ०जाति मोर्चा अध्यक्ष गोविंद चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहसिन कमाल,महादेव यादव, कार्तिक रविदास, रामदेव यादव, गोपाल पासवान, सुखदेव सिंह, सदानंद यादव, महादेव यादव, शिबू चौधरी,बिगलाल भुईयां आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *