बुलंदशहर में आम के पेड़ पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन से छूने पर किशोर की मौत
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट में एक दुखद घटना सामने आई है। आम के पेड़ से लकड़ी तोड़ने के दौरान एक किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना में मृतक की पहचान भीम के रूप में हुई है। वह गांव में एक आम के पेड़ पर लकड़ी लेने के लिए चढ़ा था। लकड़ी तोड़ते समय उसका हाथ अचानक पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इस दौरान करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गई थी। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि विद्युत विभाग समय रहते सतर्क हो जाता, तो यह दुर्घटना टल सकती थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए हैं।