Dailynews

बिना शर्त युद्धविराम पर राजी हुए Thailand- Cambodia

दुनिया के अलग-अलग कोनों में इस वक्त सीमाई संघर्ष चल रहे हैं. कहीं ये युद्ध की शक्ल ले चुके हैं तो कहीं अंतहीत वार्ता का दौर चल रहा है. इसी बीच दक्षिण एशिया में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भी सीमा संघर्ष शुरू हो गया, जिसका अंत पांचवें दिन युद्धविराम के रूप में हुआ. इस तनाव के चौथे दिन तक कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित करना पड़ा था. हालांकि राहत की खबर ये है कि दोनों देश बिना शर्त युद्धविराम पर राजी हो गए हैं. 

थाईलैंड और कंबोडिया के नेता सोमवार को मलेशिया में एक शांति बैठक के लिए मिले. यह वार्ता मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मध्यस्थता में कुआलालंपुर में हुई. मलेशिया इस वक्त दक्षिण एशियाई संगठन ASEAN का अध्यक्ष है, जिसके दोनों ही देश सदस्य हैं. सोशल मीडिया पर कई पत्रकारों ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों देश युद्ध विराम के लिए राजी हो चुके हैं. 

संघर्ष की शुरुआत गुरुवार को हुई जब एक लैंडमाइन धमाके में पांच थाई सैनिक घायल हो गए. उसके बाद दोनों ओर से टैंक, जेट और तोपों से हमला शुरू हो गया. थाईलैंड ने कंबोडिया पर अस्पतालों पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि कंबोडिया ने थाई सेना पर क्लस्टर बम इस्तेमाल करने का दावा किया है. थाईलैंड के मुताबिक 8 सैनिक और 13 नागरिक मारे गए हैं, जबकि कंबोडिया ने 5 सैनिकों और 8 नागरिकों की मौत की पुष्टि की है. थाईलैंड से 138000 और कंबोडिया से 80,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं. वहीं रविवार को एक बार फिर दो प्राचीन मंदिरों के पास तोपों की आवाज सुनी गई. आखिरकार दोनों देश शांति वार्ता के लिए राजी हुए और इसका परिणाम भी युद्धविराम के तौर पर निकला. 



Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *