Entertainment

एक्टर सैफ पर हमले का आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती खिलाड़ी था, ठाणे जाने से पहले कपड़े बदले

एक्टर सैफ अली खान पर हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। पुलिस ने रविवार को शरीफुल इस्लाम को इस केस में गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने कहा, “शरीफुल जिला और नेशनल लेवल पर कुश्ती खेल चुका था। कुश्ती प्लेयर होने की वजह से शरीफुल सैफ पर भारी पड़ा। वारदात के बाद वो बस स्टैंड पर सोया। ठाणे जाने से पहले उसने कपड़े बदले। वो वर्ली के एक पब में काम करता था, जहां से उसे चोरी करने पर निकाला गया था। शरीफुल सितंबर में मुंबई आया था।”

पाइप के सहारे सैफ के अपार्टमेंट तक पहुंचा था शरीफुल ​​​​​​​सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर मुंबई पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने बताया कि शहजाद 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के अपार्टमेंट में घुसा था।

जांच से पता चलता है कि वह इमारत की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसके बाद एक पाइप का उपयोग करके 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुस गया।

15 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ पर हमला हुआ था, उन्हें रीढ़ और गर्दन पर गंभीर जख्म आए थे। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1-2 दिन में उनके डिस्चार्ज होने पर फैसला लिया जाएगा।

पुलिस ने यह भी कहा कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था।

15 जनवरी: सैफ अली खान पर घर पर चाकू से हमला 15 जनवरी की रात आरोपी सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर घुसा। आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला किया। उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था।

16 जनवरी: रीढ़ की हड्डी में फंसा चाकू का टुकड़ा निकाला गया लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया। डॉक्टर ने कहा कि अगर एक्टर की रीढ़ में चाकू 2 मिमी. और धंस गया होता तो रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंच सकता था।

17 जनवरी: ऑपरेशन के बाद सैफ ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने शुक्रवार को बताया कि सैफ को ICU से अस्पताल के स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

18 जनवरी: पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध को अरेस्ट किया पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया। RPF प्रभारी संजीव सिन्हा के मुताबिक, संदिग्ध को शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा गया। यह शख्स जनरल डिब्बे में बैठा था। इसकी पहचान मुंबई से भेजे गए, फोटो के आधार पर की गई। इस संदिग्ध से जुड़े आगे के अपडेट सामने नहीं आए हैं।

19 जनवरी: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया मुंबई पुलिस ने ठाणे से एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही। दावा किया कि वह चोरी की नीयत से सैफ अली खान के घर में घुसा था। कहा गया है कि आरोपी के पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके बांग्लादेशी होने का शक है। उसने भारत आकर नाम भी बदला।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *