Dailynews

लोनी BJP विधायक को पेशावर से धमकी, बोला- तुमको किसी सभा में उड़ा दूंगा

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने पेशावर से व्हाट्सएप पर कॉल किया था और कहा था कि उन्हें किसी सभा के दौरान बम से उड़ाएगा या फिर उनकी हत्या करेगा.

पाकिस्तान के पेशावर से आया था फोन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने खुद का नाम अरमान अली बताया और कहा कि यूट्यूबर सलीम वास्तिवक पर हमला करने वाले आरोपी शहीद हैं. उनकी हत्या करने वालों को भी मौत की सजा दी जाएगी. इसके अलावा अरमान अली ने बीजेपी विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी कार्यक्रम या सभा में निशाना बनाया जाएगा. क्योंकि उन्हीं की पैरवी के चलते सलीम की हत्या का प्रयास करने वाले दोनों भाइयों को एनकाउंटर किया गया.

हत्यारों के एनकाउंटर होने पर दी धमकी
धमकी देने वाले ने कहा कि दोनों की जान के जिम्मेदार विधायक नंद किशोर गुर्जर भी हैं. धमकी देने वाले व्यक्ति ने दिल्ली में हुई हिंदू युवक की हत्या के बाद दूसरे पक्ष पर हुई बुलडोजर एक्शन का भी जिक्र किया. इसके अलावा उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. साथ ही धमकी भी दी.

वहीं इस पूरे मामले पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई है. उन्होंने बताया कि कॉल में नंबर अरमान अली के नाम से दिख रहा है. विधायक ने यह भी कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर करेंगे, ताकि मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *