google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

उन्नाव : क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों ने 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा।

इनमें से अंपायर समेत 10 लोगों को कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राहुल सप्रु मैदान की है। कानपुर के रहने वाले अंपायर मानिक गुप्ता पिछले 30 सालों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए अंपायरिंग कर रहे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।

पति का शव देखकर पत्नी बेसुध हो गईं। गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के बाद जब शव उठा, तो पत्नी बिलख पड़ी। जिस जगह शव रखा था, वहां बार-बार हाथ फेरती रही। शव भागवत दास घाट पहुंचा तो छोटी बेटी पिता के चेहरे को बार-बार पोंछती रही और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। पिता को मुखाग्नि दी।

साथी अंपायर ने कहा- मधुमक्खियों ने एक नहीं, तीन बार हमला किया अंपायर फीलखाना में परिवार के साथ रहते थे। उनकी चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रियंका है। इसके बाद दीपिका और श्वेता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी समृद्धि इंटरमीडिएट की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शी और मानिक गुप्ता के साथी अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया कि बुधवार को राहुल सप्रू मैदान पर अंडर-13 क्रिकेट लीग का मैच था। इसमें मानिक अंपायरिंग करने पहुंचे थे।

ग्राउंड में करीब 40-45 लोग मौजूद थे। कुछ खिलाड़ी कानपुर तो कुछ लखनऊ से आए थे। स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल से सटकर बरगद का पेड़ है। उसी पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। सुबह से ही मधुमक्खियां मंडरा रही थीं। मधुमक्खियों ने तीन बार हमला किया।

सुबह 7 बजे जब बच्चे ग्राउंड पर पहुंचे और अपनी किट उठाने जा रहे थे, तभी पहली बार मधुमक्खियों ने हमला किया। सुबह 8 बजे कुछ मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को काट लिया। इसके बाद साढ़े 8 बजे अचानक मधुमक्खियों का पूरा झुंड टूट पड़ा। करीब 15 मिनट तक पूरे ग्राउंड में अफरा-तफरी मची रही और मधुमक्खियों ने सभी को काटा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *