प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो चाकू से पेट फाड़ा, अंतड़ियां भी बाहर आईं
बहराइच में एक प्रेग्नेंट महिला प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर पाई, तो उसने खुद ही ब्लेड से अपना पेट फाड़ डाला। इससे उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। बाद में दर्द की वजह से महिला चीखने-चिल्लाने लगी, तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा तो महिला खून से लथपथ तड़प रही थी।
लोग उसे एंबुलेंस से फखरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन, हालत गंभीर होने की वजह से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ भेजा गया। मामला बौंडी थाना क्षेत्र का है।
नंदवल गांव में ननकई (35) रहती है। उसके 4 बेटे निवास (16), दीवान (12), रवि (8), और रोहन (5) हैं। पति की बीमारी के चलते 6 महीने पहले मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ननकई को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वह दर्द की वजह से चीखने-चिल्लाने लगी। इसके बाद हाथ-पैर पटकने लगी। बच्चे गांव में खेलने गए थे। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।
जब ननकई दर्द बर्दाश्त कर पाई, तो किचन में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया। इसी चाकू से ननकई ने अपना पेट काट डाला। पेट कटते ही वहां खून फैल गया। साथ ही ननकई का दर्द और ज्यादा बढ़ गया। जब ननकई के चीखने-चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी, तो भागकर उसके घर पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया कि ननकई ने पेट पर चाकू से गहरा घाव कर लिया था। उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गई थीं। लेकिन, घर पर उसकी डिलीवरी नहीं हो पाई। इसके बाद हम लोग उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने आनन-फानन में ननकई की नॉर्मल डिलीवरी कराई। उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। ननकई बोली- दर्द बहुत तेज हो रहा था, इसलिए चाकू मारा अस्पताल में ननकई ने बताया- पेट में बच्चा था, इसलिए मुझे बहुत तेज दर्द हो रहा था। दर्द से छुटकारा पाने के लिए मैंने चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। इतना कहने के बाद वह बेहोश हो गई।
वहीं, डिलीवरी के बाद सीएचसी में ननकई के कटे हुए पेट का इलाज नहीं हो सका। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मां के साथ लखनऊ भेजी गई जिला अस्पताल के स्टाफ के अनुसार, दोपहर 3:20 बजे ननकई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में महिला के साथ उसकी मां नीता भी साथ लखनऊ गई हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस एनएन त्रिपाठी ने बताया- रेतीली चाकू से महिला ने पेट पर गहरा घाव किया है। 3:20 बजे वो अस्पताल लाई गई। उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। यहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।

