News

नोएडा पुलिस ने पकड़ी मुजरा पार्टी, यहां शराब, शबाब और नशा तीनों का होता है काकटेल, 5 हजार तक एंट्री फीस

Share News
5 / 100

नोएडा पुलिस ने मुजरा पार्टी पकड़ी है। यहां शराब, शबाब और नशा तीनों होता था। पार्टी में लड़कियां आती है और नाचती हैं। पार्टी में एंट्री के लिए 5 हजार और 3 हजार रुपए का भुगतान करना होता है। लड़कियां डांस करने के लिए बुलाई जाती हैं। तेज साउंड में ये पार्टियां शहर से दूर कही ऐसे स्थान पर होती हैं जहां पुलिस को जानकारी न मिले। इसी की तर्ज पर शुक्रवार की रात नोएडा एक्सप्रेस-वे से सटे यमुना के डूब एरिया में बने एक फॉर्म हाउस में मुजरा पार्टी चल रही थी।

नोएडा की थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने इस पार्टी में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें दो लड़कियां भी शामिल हैं। खास बात ये है कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट किए गए थे। हालांकि इस पोस्टर में बताया गया एड्रेस गलत था। लेकिन, पार्टी होनी तय थी। ये पार्टी विक्की नाम के आदमी ने ऑर्गेनाइज की थी। वो फरार है। विक्की पहले भी पार्टियां ऑर्गेनाइज करता आ रहा है।

पोस्टर के सबसे ऊपर “विक्की प्रजेंट इन नोएडा” लिखा है। इसके बाद रशियन पार्टी मुजरा फिर टाइमिंग और दिन दिया गया है। डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि हमे लीड इसी पोस्टर से मिली। हालांकि ये वो पार्टी नहीं थी। मसलन नोएडा के इस एरिया में और भी पार्टियां संचालित हो रही थी या होने वाली थी। फिलहाल पुलिस अब विक्की की तलाश कर रही है।

5 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *