Crime News

उन्नाव में नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अहमदनगर जमील कॉलोनी निवासी वसी सिद्दीकी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो महीने तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया।

समाज के डर से पीड़िता पहले चुप रही। बाद में उत्पीड़न बढ़ने पर उसने पुलिस में शिकायत की। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी पीएन मिश्रा ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

मेडिकल कराया गया पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को सुरक्षा भी दी जा रही है। पीड़िता ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। उसका कहना है कि इससे भविष्य में अन्य महिलाएं ऐसी घटना का शिकार होने से बच सकेंगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *