Hindi News LIVE

बुलंदशहर में व्यापारी की शादी के लिए सौदा, 10 लाख में 3 मंत्री बुलाऊंगा, 1 लाख में अफसर भी आएंगे

व्यापारी की भतीजी की शादी में तीन मंत्रियों और एक आयोग उपाध्यक्ष को बुलाने का ठेका ले लिया। 10 लाख में सौदा तय हुआ। एडवांस पेमेंट के तौर पर 5 लाख रुपए भी ले लिए, लेकिन शादी वाले दिन कोई मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।

व्यक्ति, व्यापारी को दिलासा देता रहा कि मंत्री आएंगे पर सुबह से शाम तक कोई नहीं आया। हंगामा होने पर पर मान मनौव्व्ल कर एक राज्यमंत्री को बुलाया गया, लेकिन हंगामा देख कुछ देर में वो भी खिसक गए। वहीं ठेका लेने वाले व्यक्ति ने एडवांस रुपए देने का वादा किया। पर, व्यापारी का कहना था, मेरी नाक तो कट ही गई, रुपए का क्या, ये तो बहुत है।

दरअसल, बुलंदशहर के एक बड़े व्यापारी की भतीजी की 28 नवंबर को शादी थी। शहर के एक नामी बैंक्वेट हॉल में प्रोग्राम होना था। चूंकि कार्यक्रम में बड़े–बड़े लोगों को आना था तो तैयारी भी उसी तरह की गई थी। भव्य तरीके से हॉल को सजाया गया। मंत्रियों के स्वागत की तैयारी की गई। दुल्हन के चाचा अपने घर वालों के साथ गेट पर फूल–माला और बैंड बाजे लेकर मंत्रियों के आने का इंतजार करने लगे।

वो समय भी आ गया, जब इन मंत्रियों को वहां पहुंचना था। इंतजार की घड़ी पल-पल बीत रही थी। पर सुबह से शाम और रात हो गई। मंत्रियों के आने की कोई सुगबुगाहट नहीं हुई। पूछने पर ठेका लेने वाला व्यक्ति, व्यापारी को रात 10 बजे तक मंत्रियों के आने का आश्वासन देता रहा, लेकिन 10:30 बजे तक कोई मंत्री नहीं आया। इसके बाद व्यापारी ठेका लेने वाले व्यक्ति पर बिफर गया। हंगामा होने लगा। आनन-फानन में पड़ोसी जिले गाजियाबाद से एक राज्यमंत्री स्तर के मंत्री को मान मनौव्वल कर वैवाहिक कार्यक्रम में करीब रात 11 बजे लाया गया। इसके बाद भी हंगामा नहीं रुका। करीब 12 बजे तक हंगामा होता रहा। यह देख वह मंत्री भी वहां से खिसक गए। जब दबाव पड़ा तो ठेका लेने वाले व्यक्ति ने एडवांस पांच लाख में तीन लाख वापस कर दिए और बाद में दो लाख देने का वादा कयिा।

BY-bhaskar

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *