Crime News

 गोरखपुर : भाभी ने गंगाजल लेकर कसम खाई, प्रेमी ने रेता गला

गोरखपुर में महिला की गला रेतकर हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला खुशबू (28) और हत्यारोपी सीताराम (28) के बीच अफेयर था। खुशबू के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया। 3 बार पंचायत भी हुई।

सीताराम का घर खुशबू के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इस वजह से खुशबू के देवर जितेंद्र (26) और सीताराम के बीच अच्छी दोस्ती थी। बुधवार को जितेंद्र ने पहले भाभी से बात की। फिर सीताराम को समझाने के लिए बुलाया। दोनों को आमने-सामने खड़ा किया।

हाथ में गंगाजल देकर कसम खिलाई कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहेगा। दोनों कभी नहीं मिलेंगे। खुशबू ने कसम खाई कि आज से सीताराम से दूरी बना लेगी। कभी बात नहीं करेगी। यह सुनते ही सीताराम ने जेब से चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया। फिर फरार हो गया।

परिवार की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है।

  1. 3 साल पहले शादी, पति दुबई में: गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर के कटरा बाजार में प्रकाश गौतम (58) का एक मंजिला मकान है। उनके दो बेटे उपेंद्र (30) और जितेंद्र (26) के साथ हैं। उपेंद्र की शादी 3 साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव निवासी खुशबू से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। उपेंद्र 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था।
  2. गला रेतकर आरोपी फरार: बुधवार शाम को सीताराम ने खुशबू का गला रेत दिया। खून से लथपथ खुशबू जमीन पर गिर पड़ी। सीताराम मौके से फरार हो गया। परिजन खुशबू को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। आरोपी के एनकाउंटर की मांग करने लगे।
  3. पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार: सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद परिवारवाले माने। खुशबू के ससुर प्रकाश की तहरीर पर सीताराम पर केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। बाद में गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में खुशबू का अंतिम संस्कार किया गया।

SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया- घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उपेंद्र से शादी के बाद से ही खुशबू और सीताराम की बातचीत होती थी। देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर आता जाता रहता था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी। फिर अफेयर हो गया। खुशबू के घरवालों को इसकी भनक लग गई। इसको लेकर खुशबू के ससुर प्रकाश ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की

लेकिन, बात नहीं बनी। 1 अप्रैल को खुशबू के देवर जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया। भाभी खुशबू के सामने बात की। कहा- परिवार की गांव में बदनामी हो रही है। अब जो भी रिश्ता है, वह खत्म करो। आज से दोनों एक-दूसरे से मतलब नहीं रखोगे। सीताराम से कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर नहीं आओगे। सीताराम ने हामी भर दी।

फिर जितेंद्र गंगा जल लेकर आया। उसने खुशबू और सीताराम से कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर दोनों लोग कसम खाओ। इस पर सीताराम भड़क गया। मगर खुशबू ने अपने हाथ में गंगा जल लेकर कसम खा ली। यह सुनते ही सीताराम ने खुशबू पर हमला कर दिया। फिर भागने लगा। लहूलुहान भाभी को बचाने चक्कर में जितेंद्र आरोपी को पकड़ नहीं पाया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *