News

जगजीवन नगर मानस प्रचार समिति द्वारा अंग्रेजी के नये साल के उपलक्ष्य में रखा गया भक्ति जागरण

Share News
10 / 100

धनबाद (दीपक कुमार) जगजीवन नगर मानस प्रचार समिति द्वारा मानस मंदिर में आज दिनांक 01/01/2024 को पश्चिमी कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की संध्या में 6से8 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया,जिसमे प्रसिद्ध गायक श्री सुरेन्द्र ओझा,अरुण पांडे एवम सुश्री स्मृति ठाकुर के द्वारा प्रस्तुति दी गई ,नए वर्ष के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ ने भजन का आनंद लिया।समरोह के अंत में नित्य सामूहिक आरती के बाद विशेष प्रसाद का वितरण किया गया।
कैलाश राव एवम उनकी म्यूजिक टीम ने गायकों को विभिन्न वाद्य यंत्र पर अच्छी संगति दी।
समिति के निरंजन सिंह,विनोद दुबे, निशांत नारायण, रामप्रवेश शर्मा, राजेश सिंह, जगत गुप्ता, किशोरी, काजल कुमार दांगी, मुक्तेश्वर महतो, सपन दा, कन्हाई भट्टाचार्य, शुभेंदु दा, लालटू जी,विजय दा आदि ने व्यवस्था पूरी की।

q? encoding=UTF8&ASIN=B0CP9N3DPT&Format= SL160 &ID=AsinImage&MarketPlace=IN&ServiceVersion=20070822&WS=1&tag=google09b3 21&language=en INir?t=google09b3 21&language=en IN&l=li2&o=31&a=B0CP9N3DPT

भजन के बोल इस प्रकार से है; प्रभु हम भी शरणागत हैं स्वीकार करो तो जाने।
अब हमे पतित से पावन सरकार करो तो जाने।
प्रेमी जन तुमको भाते हम भक्ति भाव बस आते।
हम कुटिल हृदय से कलुषित उपचार करो तो जाने।
प्रभु हम भी शरणागत है स्वीकार करो तो जानें।
गायिका स्मृति ठाकुर के द्वारा
वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम राशियों रे,प्रभु मन बसियो री। अंजनी के लाला दिन दयाला कृपा कारियो री, प्रभु मन बसियो री,शरण जो आए ध्यान लगाए उनकी सुनियो री,प्रभु मन बसियो री गायक सुरेन्द्र ओझा द्वारा। कार्यक्रम का सुभारंभ डॉक्टर आर. एन.राय ने दीप प्रज्वलन कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *