google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन

खुर्जा। होली के पावन पर्व पर श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज, खुर्जा द्वारा रंग-बिरंगी होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शंकर लाल जी का नोहरा, सुभाष रोड, खुर्जा में संपन्न हुआ, जिसमें राधा-कृष्ण की आकर्षक फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम में श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा द्वारा मधुर संकीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली तथा भक्ति गीतों पर झूमते हुए नृत्य कर आनंद लिया। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर एवं पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और समरसता व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रभारी का पटका पहनकर सम्मान किया गयामीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने बताया कि भक्तगण होली के रंग में सराबोर होकर प्रभु नाम की मस्ती में ऐसे लीन हुए कि पूरा वातावरण भक्ति रस से ओत-प्रोत हो गया।अध्यक्ष रवि वर्मा (हैप्पी) ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व द्वेष और गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष रवि वर्मा (हैप्पी), सचिव शैलेंद्र सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, चंद्रपाल वर्मा, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, सनी वर्मा बबली वर्मा राजकुमार वर्मा शंकर लाल वर्मा रामावतार जी वर्मा नंबरदार रामकिशन वर्मा जी सभासद सुरेंद्र वर्मा रामकृष्ण वर्मा टमकोली वाले बृजमोहन वर्मा नीमका वाले देवेंद्र वर्मा ताराचंद वर्मा चंद्र प्रकाश वर्मा जी बिट्टू वर्मा लीला सिंह पहलवान राजेश वर्मा गुरुजी गजेंद्र वर्मा कपिल वर्मा आदि समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रमोद भारद्वाज (गुरुजी), एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज, चेतन अग्रवाल (चंचल), अजय कौशल, मनीष तायल, विक्रम सिंह, बंटी सैनी, डीसी गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।🫟🎈🫟🎈🫟🎈🫟🎈🫟

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *