लखनऊ : पलटी 50 यात्रियों से भरी बस, 13 यात्री घायल
लखनऊ में आगरा-एक्सप्रेस-वे पर करीब 50 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए बस करीब 15 फीट नीचे गिरती चली गई। 13 यात्री सामान्य घायल हुए और एक की हालत गंभीर है। सभी का काकोरी CHC में इलाज कराया गया। गंभीर घायल यात्री मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 27 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। ड्राइवर-कंडक्टर फरार हैं

