Dailynews

मथुरा : मुस्लिम युवक ने 23 हिंदू लड़कियों को फंसाया, बोला- 50 का टारगेट था

मुस्लिम युवक इमरान ने अपने स्टेटस पर लिखी। इमरान हिंदू लड़कियों को टारगेट बनाता था। बिना किराया लिए छात्राओं को स्कूल तक छोड़ता था। इसके बाद उनसे धीरे-धीरे उनसे संपर्क बढ़ाता था। हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो खींचता था और फिर सोशल मीडिया पर डालकर ब्लैकमेल करता था। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी इमरान मथुरा के भरतपुर गेट का रहने वाला है। वह ऑटो चलाता है। उसने रविवार को बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उसने कहा- जिसे भी दिक्कत है वह घर से न निकले। आज से कुछ महीने पहले हमसे भी किसी ने कहा था कि होली पर मुसलमान घर से बाहर न निकले। इसीलिए हम कह रहे हैं कि किसी को कुर्बानी के खून से दिक्कत है तो वह घर से बाहर न निकले।

वीडियो में इमरान कहता है- तुमने भी तो कहा था, अब हम कह रहे हैं। यही तो भाईचारा होता है। आज के दिन न निकलोगे तो कुछ हो थोड़ी जाएगा। कुर्बानी तो होगी, खून भी शायद नालियों में मिलेगा। इसके बाद उस वीडियो में एक सड़क पर बहता हुआ लाल पानी दिखता है, फिर एक घर में महिला मीट काटती नजर आती है।

इमरान का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह स्टेट्स पर लिखता है कि कुछ लोगों की इतनी उम्र नहीं जितनी मेरी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। 23-23 गर्लफ्रेंड, वह भी मैंने 2 साल में बनाई है। इसके बाद वीडियो में वह अलग-अलग लड़कियों के साथ नजर आता है।

एक मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में वह किसी लड़की के साथ होटल में तो किसी के साथ जन्मदिन मनाता दिख रहा है। इसके अलावा वह किसी को घुमाता तो किसी के साथ किस करते दिख रहा है। एक लड़की वीडियो में मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए हुए भी दिख रही है।

इमरान का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन धर्म जागरण संघ सहित अन्य संगठनों ने मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धर्म जागरण संघ के विष्णु चौहान की शिकायत पर इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

विष्णु चौहान ने तहरीर में लिखा कि इमरान पुत्र इस्लाम निवासी चक्की के पास मछली मंडी थाना कोतवाली आए दिन धार्मिक भावना आहत करने वाली पोस्ट डालता है।

हिंदू समाज की बहन बेटियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करता है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इमरान हिंदू धर्म के खिलाफ षड्यंत्र करता रहता है और हिंदू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास करता रहता है। पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। CO सिटी भूषण वर्मा ने बताया- आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक है। हिंदू छात्रा को स्कूल छोड़ता था तो उनसे पैसे नहीं लेता था। इसी बहाने उनसे नजदीकियां बढ़ाता था।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *