google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर खुर्जा में कार्यक्रम

बुलंदशहर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और एकता के लिए किए गए योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर का कार्य आज भी प्रेरणादायक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी डॉ अंबेडकर के विचारों और मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ही डॉ अंबेडकर के सपनों का भारत बना सकती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी समेत अन्य नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। देश की एकता और सद्भाव बचाने के लिए डॉ अंबेडकर की विचारधारा को संरक्षित करना जरूरी है।

कार्यक्रम में शिवराम बाल्मिकी, मुनीर अकबर, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, शकील अहमद, सचिन वशिष्ठ समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *