बुलंदशहर महोत्सव में बी पराक का जादू: पुलिस को करनी पड़ी लाठीचार्ज
बुलंदशहर महोत्सव में कल देर रात मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी पराक ने ओपन स्टेज पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। 2500 लोगों की क्षमता वाले मैदान में करीब 5 हजार से अधिक लोग पहुंच गए।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और बिना पास किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। यह कार्यक्रम जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का हिस्सा है। प्रदर्शनी 21 मार्च से शुरू हुई है और 20 अप्रैल 2025 तक चलेगी। रविन्द्र नाट्यशाला में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी श्रुति ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनी में खान-पान के साथ ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के तहत विभिन्न उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है।