Crime News

आगरा में युवती के साथ गैंगरेप, प्रेमी ने जंगल में दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के जंगल में तीन युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने वालों में एक युवती का दोस्त है। उसने बहाने से युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस को सूचना दी। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपी मोहित, अरविंद और योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। 18 साल की युवती सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती गायत्री विहार कॉलोनी निवासी मोहित से थी। वह उसे 3-4 बार पहले मिलने के लिए बुला चुका था। शनिवार को भी घुमाने की बात कहकर बुलाया। बाइक पर बैठाकर कैलाश मंदिर के पास जंगल में ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। अपनों दो दोस्तों से भी रेप कराया और धमकी दी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *