Crime News

सुल्तानपुर : दलित युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

सुल्तानपुर, दलित युवती रेप का शिकार हुई है। उसे 6 माह का गर्भ ठहर गया है। बताया जा रहा कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक लगातार युवती के साथ जबरन दुराचार करता रहा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली लंभुआ के एक गांव का है।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती के साथ एक युवक शादी का झांसा देकर जबरन 6 माह तक दुराचार करता रहा। इस बीच डर के मारे युवती ने किसी से कोई जिक्र नहीं किया। इधर युवती गर्भ से हो गई और उसे इसकी ख़बर भी नहीं हुई। पेट बढ़ने व तकलीफ बढ़ने पर मां ने बेटी से जानकारी की तो उसने रोते हुए सारी बात मां को बताया।

मां ने तीन के विरुद्ध दी तहरीर

उसके पेट में छह माह का बच्चा भी पल रहा है। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि शादी का झांसा देकर हमारे साथ जबरन दुराचार करता रहा। बुधवार को गांव में ही नहर की पुलिया के पास आरोपी युवक दो अज्ञात लोगों के साथ युवती तथा उसकी मां को जाति सूचक शब्दों की गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही और कहा कि बच्चा गिरा दो। पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी।

आरोपी की हो रही तलाश

कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक जयपालपुर निवासी तीरथ धुरिया समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और तलाश की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *