Crime News

गाजियाबाद : टाटा स्टील के सेल्स हेड की लूट के बाद हत्या

Share News
4 / 100

गाजियाबाद, टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की लूट के बाद हत्या कर दी गई। शव देर रात 3 बजे घर से 3 किलोमीटर दूर एक नाली में मिला। पेट और सीने पर गहरे कट के निशान थे। लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब था। घटना शालीमार गार्डन क्षेत्र की है।

बिजनेस हेड विनय त्यागी का 1 महीने पहले ही कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर हुआ था। वे परिवार के साथ साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में रहते थे। मेट्रो से ऑफिस अप-डाउन करते थे। शुक्रवार रात भी वह मेट्रो से घर लौट रहे थे। 11.30 बजे उन्होंने पत्नी को फोन किया। बोले- 5 मिनट में पहुंच रहा हूं। लेकिन कुछ देर के बाद उनका फोन ऑफ हो गया।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया, परिजन देर रात विनय त्यागी की तलाश कर रहे थे। तभी बीएसएनएल ऑफिस के सामने वह खून से लथपथ मिले। परिजन उनको लेकर नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विनय के पास उनका कोई भी सामान नहीं था। इसलिए लूट और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।

विनय त्यागी के पिता विशंभर त्यागी ने बताया, रात 11:30 बजे विनय ने लोकेशन भेजी कि आप मुझे लेने आ जाओ। लेकिन फिर फोन आया कि मैं घर आ रहा हूं। हम 12:00 बजे तक इंतजार करते रहे। जब नहीं आया तो हम उसे तलाश करने गए। जो लोकेशन उसने भेजी थी उस लोकेशन पर कुछ नहीं मिला।

उसका फोन बंद था। ऐसा लगता है की हत्या करने वाला साथ था। उसने विनय का फोन बंद कर दिया। लोकेशन भी डिलीट कर दी। रात भर हम बेटे को राजेंद्र नगर में तलाशते रहे। इसी दौरान खेतान स्कूल राजेंद्र नगर के नाली में एक हाथ दिखाई दिया। हम पास पहुंचकर देखे तो विनय ही था। हमारे साथ विनय की पत्नी, उसके दोनों बेटे और मेरा छोटा बेटा भी था। हम चारों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

विशंभर त्यागी ने बताया, इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। मेरा बेटा टाटा स्टील में पूरे हिंदुस्तान का बिजनेस देखता था। सिर्फ टाटा स्टील नहीं बल्कि 6 से 7 कंपनी जो घाटे में चल रही थीं उनको मुनाफे में लाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *