Live News

उन्नाव : सतीश शुक्ला के सिर सजा बार एसोसिएशन अध्यक्ष का ताज

Share News
4 / 100

उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव में अधिवक्ता सतीश शुक्ला ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वह आठवीं दफा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। बुधवार देर शाम तक चली मतगणना में उन्होंने दो बार अध्यक्ष रहे गिरीश मिश्रा को 118 वोटों के अंतर से हराया। अध्यक्ष पद के अलावा 10 अन्य पदों की मतगणना का परिणाम भी बुधवार शाम जारी कर दिया गया।

बुधवार सुबह नौ बजे बार एसोसिएशन पुस्तकालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती शुरू हुई थी। सबसे पहले संयुक्त मंत्री प्रकाशन, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री पुस्तकायल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पद की मतगणना से शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले सतीश शुक्ला को 533 वोट मिले। इसके अलावा महामंत्री पद पर अरविंद कुमार दीक्षित ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी सिद्धांत अवस्थी को 49 मतों से हराया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए।

उन्होंने दिलीप कुमार शुक्ला को 73 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर रेनू तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश यादव को 164 मतों से हराया। रेनू तिवारी को 477 मत मिले तो वहीं उमेश यादव को 313 ही मत प्राप्त हो सके। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार लोधी को 476 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार 394 मत ही प्राप्त हो सके। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर मणिकांत रावत ने 11 मतों से विजय हासिल की। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर नीलम देवी ने अपने प्रतिद्वंदी सुशील कुमार को 133 मतों से पराजित किया।

वहीं संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर आशुतोष सैनी विजयी हुए। अपने प्रतिद्वंदी अजय तोमर 175 मतों से हराया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन बीके बाजपेई, चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम, सदस्य जयराम सिंह, हरिशंकर सिंह चौहान सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार की देखरेख में 26 सहायक निर्वाचन अधिकारी मतगणना के दौरान मौजूद रहे। मतगणना का सीधा प्रसारण बाहर लगे एलईडी पर प्रसारित किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीओ विजय आनंद व कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा, दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *