Crime News

बुलंदशहर : साइबर क्राइम पुलिस ने 10 ठगों को किया गिरफ्तार

Share News
13 / 100

बुलंदशहर में साइबर क्राइम पुलिस ने 10 ठगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लोगों के फोन को हैक कर चेक का क्लोन बनाकर बैंक अकाउंट से रुपए निकाल कर ठगी करते थे। पिछले काफी समय से पुलिस को लगातार ठगी की शिकायत मिल रही थी। पकड़े गए आरोपियों में 15000 के इनामी भी बताएं जा रहे हैं।

सिटी पुलिस ने शनिवार को लोगो के खाते से ठगी करते हुए कैश साफ़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान बैंक खातों में फ्राड कर खातों को खाली करने वाले गैंग के 10 ठगों गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी के कार के डेस्क बोर्ड पर दिल्ली पुलिस के दरोगा की हैट और वायरलैस सैट का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार लोगों पर 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश भी पुलिस ने किए गिरफ्तार किए हैं।

पुलिस ने मालागढ़ रोड से सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 42 मोबाइल फोन, 33 सिम, 12 चेकबुक, 20 पासबुक, 14 लूज चेक और कार बरामद किए हैं। आरोपी ग्राहक के फोन को हैक कर और चैक का क्लोन बनाकर बैंक एकाउंट से रुपए निकाल लेते थे।बुलन्दशहर साइबर क्राइम पुलिस ने मालागढ़ रोड से सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

13 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *