Crime News

अलीगढ़ : गर्लफ्रेंड से बात नहीं कराई तो दोस्त को मार डाला

Share News
4 / 100

अलीगढ़, नाराज गर्लफ्रेंड से बात नहीं कराने पर दोस्त की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड नाराज थी। उसे मनाने के लिए दोस्त से मदद मांग रहा था।

दोस्त की गर्लफ्रेंड और उसकी महिला दोस्त दोनों बहनें थीं। लेकिन दोस्त उसकी बात नहीं सुन रहा था। इसी से नाराज होकर दोस्त का चाकू से गला रेत दिया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

नगला पटवारी के गली नंबर 7 में रहने वाले हसरत अली का बेटा कासिम (18) 31 मार्च की रात कोचिंग पढ़ाने के लिए गया था। रात में 9 बजे वह कोचिंग पढ़ाकर घर आया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ टहलने चला गया।

देर रात तक जब कासिम घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद घर वालों ने आसपास खोजबीन की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार की सुबह कासिम का शव घर के नजदीक किले के पास जंगल की झाड़ियों में पड़ा मिला था।

कासिम की हत्या के आरोप में पुलिस ने नगला पटवारी के ही दो युवकों सबील और शादाब को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आरोपी सबील ने पुलिस को बताया, उसका और कासिम का दो सगी बहनों के साथ प्रेम प्रसंग था।

उसका अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हो गया था। वह उससे बात नहीं कर रही थी। जिसके बाद वह लगातार कासिम से समझौता कराने की बात कह रहा था। सबील ने पुलिस को बताया, मैं चाहता था कि कासिम अपनी गर्लफ्रेंड से कहकर उसकी बहन से बातचीत शुरू करा दे और दोनों फिर से दोस्त बन जाए।

लेकिन कासिम लगातार उसकी बात को टाल रहा था। जिसके कारण पहले भी दोनों का विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने 31 मार्च को गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

सबील ने बताया, पहले शादाब के साथ मिलकर कासिम को पीटा और फिर उसका गला रेतकर किले की झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद अपने कपड़े और चाकू को भी फेंक दिया। जिससे वह किसी को न मिले।

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से रंगे उनके कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। न्यायालय में सबूत के रूप में पेश किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *