कानपुर : चलो कॉलगर्ल से मिलवाते हैं, फिर हाथ-पैर बांध कुकर्म किया, गला कसकर मारा
कानपुर में 13 साल के छात्र की हत्या उसके दोस्तों ने कुकर्म के बाद की। पूरी प्लानिंग के तहत वह छात्र को बहलाकर खंडहर ले गए थे। उससे कहा था- एक कॉलगर्ल को बुलाया है। कॉलगर्ल को खंडहर में लेकर जाएंगे। वहां बांधकर फिल्मी स्टाइल में उससे रिलेशन बनाएंगे।
छात्र दोस्तों की इस साजिश में फंस गया। वह साथ चला गया। खंडहर में पहुंचकर दोस्तों ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे फिर कुकर्म किया। वह किसी को बता न दे, इसलिए गला कसकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।
हत्या के आरोप में गिरफ्तार नजर अली उर्फ हुसैनी ने पुलिस पूछताछ में यह कबूल किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र का परिचित था। उसके घर आना-जाना था। हुसैनी ने यह भी बताया कि वारदात में उसका दोस्त अजहर उर्फ अज्जू भी शामिल था। दोनों की छात्र पर गंदी नजर थी। इसलिए, साथ में गलत काम करने की साजिश बनाई।
पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार है। कानपुर में बिल्हौर कोतवाली के मकनपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने बताया- उनका 13 साल का बेटा 11 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह क्लास 5 में पढ़ता था। बुधवार शाम 7 बजे जिम जाने के लिए घर से निकला। उसके बाद नहीं लौटा। हमने रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी।
गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे उनके दूसरे बेटे के मोबाइल में फिरौती का मैसेज आया। इसमें लिखा था- तुम्हारा लड़का हमारे पास है। अगर लड़का जिंदा चाहते हो तो शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपए का इंतजाम कर लो। अगर पुलिस को खबर दी तो तुम्हारे लड़के को जान से मार देंगे।
छात्र के बड़े भाई ने मैसेज का जवाब पौने सात बजे दिया। जिसमें लिखा- वो पुलिस को नहीं बताएंगे अकाउंट नंबर भेजो, उसमें पैसा डाल दिया जाएगा। परिजनों ने फिरौती मांगने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें छात्र गांव के ही अपने 4 दोस्तों के साथ बाइक से जाता दिखाई दिया। ACP बिल्हौर अमरनाथ ने बताया- बुधवार को जब किशोर जिम जाने के लिए निकला तो नजर अली उर्फ़ हुसैनी और अज्जू अपने दो दोस्तों के साथ किशोर से मिला।
आरोपियों ने उसे बताया कि उन्होंने एक लड़की (कॉलगर्ल) को बुलाया है। यह झांसा देकर आरोपी बाइक से उसे पुराने खंडहर में लेकर गए। जहां उसके साथ नजर अली उर्फ़ हुसैनी और अज्जू ने कुकर्म किया और उसकी हत्या कर दी।