बुलंदशहर, भाजपा ने संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए प्रदेश के 50 से अधिक जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। यहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया को जिलाध्यक्ष पद से हटाते हुए युवा नेता विकास चौहान पर दांव खेला गया है।
विकास चौहान छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह बुलंदशहर में लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह एबीवीपी की तरफ से छात्र संघ से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह युवा भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर उनकी तैनाती ने सभी को चौंका दिया है। इस पद के लिए उनका नाम इतनी चर्चा में नहीं था।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे। इसके अलावा वह संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे।