Dailynews

विजय नारायण सिंह हत्याकांड : बाइक से आया बदमाश अजय सिंह, उतार दी 4 गोलियां

Share News
5 / 100

सुलतानपुर : विजय नारायण सिंह हत्याकांड का 48 घंटे बाद लाइव मर्डर का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें हत्यारोपी अजय सिंह विजय को ताबड़तोड़ गोलियां मारते दिखाई दे रहा है। हालांकि आज तड़के पुलिस ने बंधुआकला क्षेत्र से आरोपी अजय को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

बता दें कि विजय नारायण सिंह चर्चित डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड का आरोपी था। 9 मार्च को विजय नारायण जमानत पर बाहर आया था। रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ बार में बैठा था। इसी दौरान विवाद होने पर विजय नारायण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अकेले बाइक से आया था अजय सिंह
वहीं विजय नारायण सिंह हत्याकांड का 48 घंटे बाद लाइव मर्डर का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे विजय नारायण की हत्या करने वाला बदमाश अजय सिंह सिलावट अकेले ही बाइक से मौके पर पहुंचा था। अजय ने पहले रोड पर बाइक खड़ी की फिर पिस्टल निकालकर विजय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिस समय गोली चली विजय अपने साथियों संग खड़े होकर बात कर रहा था। इस हमले में विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अनुज शर्मा घायल हो गया था।

इतना ही नहीं शूटर अजय सिंह सिलावट के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने विजय नारायण सिंह को 4 गोलियां मारने के बाद उसे अपना पैर भी विजय सिंह को मारा। विजय नारायण की हत्या करने के बाद अजय सिंह अकेले ही अपनी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

रविवार देर शाम दरियापुर तिराहे के पास स्थित होटल पल्लवी के पास लोगों को फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शहर के नारायणपुर निवासी विजय नारायण सिंह लहूलुहान हालत में पड़ा है। बगल में उसका साथी शास्त्री नगर निवासी अनुज शर्मा भी घायल अवस्था में था।

विजय के सीने और पेट में कई गोलियां लगी थीं। आनन-फानन में दोनों को घायल हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने विजय को डेड घोषित कर दिया। वहीं अनुज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर एसपी सोमेन वर्मा पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायल का हाल जाना। परिजनों से मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि जांच में ऐसा सामने आया है कि बिजनेस को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने विजय के भाई सतीश नारायण की तहरीर पर अजय सिंह, दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा, निशा तिवारी समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *