google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

बुलंदशहर कांग्रेस को मिला नया जिलाध्यक्ष, जियाउर्रहमान को मिली कमान

बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी को लंबे इंतजार के बाद नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने युवा नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट को यह जिम्मेदारी सौंपी है। करीब दो दशक बाद किसी मुस्लिम नेता को यह पद मिला है।

जियाउर्रहमान शिकारपुर विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं और युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। तहसील शिकारपुर के अन्तर्गत थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ के रहने वाले जियाउर्रहमान की राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू हुई। उन्होंने अलीगढ़ के डीएस कालेज से कानून की पढ़ाई की है। छात्र जीवन में वे अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय के लिए आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहे। पश्चिमी यूपी की छात्र और युवा राजनीति में उनकी पहचान एक सक्रिय नेता की रही है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी थे।

नए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे हाईकमान के विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है। बूथ और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने की योजना है। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और शोषितों की लड़ाई लड़ने का भी उन्होंने वादा किया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनके मनोनयन की घोषणा की। इसी के साथ रवि लोधी को बुलंदशहर का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। जियाउर्रहमान की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *