Crime News

मेरठ : शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बेटे को किडनैप कर मार डाला

मेरठ में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 7 साल के बेटे की हत्या कर दी। प्रेमी ने 16 जून (मंगलवार) को घर के बाहर खेल रहे बेटे का अपहरण किया। फिर उसे कार से अपने साथ ले गया। घटना के करीब 25 घंटे बाद बच्चे की लाश जंगल में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। बच्चे की मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी, जबकि पिता दुबई में नौकरी करते हैं। रामराज गांव के रहने वाले गुरसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका एक घर पंजाब के पटियाला में और दूसरा बिजनौर के नजीमाबाद में है। उनकी पत्नी गुरप्रीत गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। डेढ़ साल पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से वह अपने मायके वाले घर पर रहती हैं। गुरप्रीत का मायका बिजनौर के नजीमाबाद में है।

मुजफ्फरनगर के रामराज में भी उनका घर है। गुरसेवक और गुरप्रीत का 7 साल का बेटा अंगदवीर था। वह अपनी दादी के पास पटियाला में रहता था। लेकिन, अक्सर अपनी दादी के साथ नजीमाबाद भी आया-जाया करता था। जब अंगदवीर नजीमाबाद आता था, तो गुरप्रीत उससे मिलने जाती थी या उसे अपने पास बुला लेती थी। 4-5 दिन पहले भी अंगदवीर नजीमाबाद आया था। वहीं, गुरप्रीत का मायके में रहने के दौरान अपने घर के पास रहने वाले अंकित से अफेयर हो गया था। अंकित HDFC बैंक में काम करता है। पति के नहीं रहने की वजह से अंकित अक्सर गुरप्रीत के घर आता-जाता रहता था। इसी के चलते गुरप्रीत ने पति गुरसेवक से तलाक भी मांगा था। लेकिन, गुरसेवक ने तलाक देने से मना कर दिया था। इसके चलते गुरप्रीत और अंकित शादी नहीं कर पा रहे थे। इसी बात को लेकर अंकित नाराज चल रहा था।

16 जून (मंगलवार) को जब अंकित को पता चला कि गुरप्रीत का बेटा अंदवीर मां के पास आया है, तो उसने बच्चे का अपहरण करने की साजिश रची। सुबह वह कार से गुरप्रीत के घर पहुंचा और अंगदवीर को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने रास्ते में बच्चे का गला घोंट दिया और लाश हस्तिनापुर के भद्रकाली जंगल में फेंक दी। अंगदवीर की दादी ने बताया- मैं अपने पोते के साथ पटियाला में रहती हूं। वहीं उसकी पढ़ाई चल रही थी। 5-6 दिन पहले ही हम रामराज गांव में अपने दूसरे घर आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंगदवीर घर के बाहर खेलने निकला था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा, तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, तो एक युवक कार में बच्चे को बैठाकर ले जाते दिखा। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने अंकित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह टालमटोल करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। फिर अंकित की निशादेही पर पुलिस ने हस्तिनापुर के भद्रकाली जंगल से अंगदवीर की लाश बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *