Crime News

संभल में युवक ने थाने में खुद को आग लगाई

संभल में गुरुवार शाम 6 बजे एक युवक ने धनारी थाने में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक की पहचान मोरध्वज के रूप में हुई। आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। वह चेहरे से पैरों तक करीब 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया है।

बुधवार को गुन्नौर तहसील के बगडेर गांव में बच्चों के मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और गांव के लखपत सिंह और भारत सिंह को हिरासत में ले लिया था।

गुरुवार शाम पुलिस दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में मुकदमा लिख रही थी। इसी दौरान मोरध्वज थाने पहुंचा। उसने भाई को निर्दोष बताते हुए रिहा करने की मांग की। काफी देर तक पुलिस से बहस करने के बाद उसने अचानक अपने साथ लाया पेट्रोल शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाता दिखाई दे रहा है। आग लगते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल और गमछे डालकर आग बुझाई।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद संभल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बहजोई स्तुति सिंह थाने पहुंचीं। एसपी कृष्ण विश्नोई ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया।

SP बोले- भाई पर मुकदमे के डर से उठाया कदम एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मोरध्वज ने पूछताछ में कहा कि उसके भाई थाने में बंद थे। दिनभर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। उसे आशंका थी कि उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा, इसी डर में उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने एक विवाद में दो लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें मोरध्वज का एक भाई था। वह उसे छोड़ने की मांग कर रहा था। बहस के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया- युवक को आशंका थी कि उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा। इसी वजह से उसने खुद को आग लगा ली।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *