JOBS

SBI Bank Vacancy : एसबीआई में निकली भर्ती

SBI Bank Vacancy: भारतीय स्टेट बैंक ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कॉन्करंट ऑडिटर पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 821 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह नियुक्ति न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष के लिए की जाएगी. हालांकि, चयनित अधिकारी 65 वर्ष की आयु तक ही इस पद पर कार्य कर सकेंगे. भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से पात्रता और अनुभव के आधार पर की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल SBI से रिटायर अधिकारी ही आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार का रिटायरमेंट 60 वर्ष की आयु में सुपरएनुएशन के आधार पर होना चाहिए.

आवेदन करने वाले अधिकारियों का रिटायरमेंट MMGS-III, SMGS-IV/V या TEGS-VI स्केल से होना जरूरी है. ताजा नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष तय की गई है. वहीं, चयनित उम्मीदवार 65 वर्ष की आयु तक सेवा दे सकेंगे.
SBI ने ऐसे रिटायर्ड अधिकारियों को प्राथमिकता देने की बात कही है, जिनके पास Credit, Audit या Forex से जुड़ा अनुभव हो.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा. यह भुगतान उनकी रिटायरमेंट ग्रेड के अनुसार तय किया गया है.

MMGS-III: ₹45,000 प्रति माह
SMGS-IV: ₹50,000 प्रति माह
SMGS-V: ₹65,000 प्रति माह
TEGS-VI: ₹80,000 प्रति माह

बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह भुगतान अधिकारियों की पेंशन से अलग होगा.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *