Entertainment

मथुरा : संत प्रेमानंद महाराज से मिले एक्टर गोविंदा

अभिनेता गोविंदा सोमवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। गोविंदा ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। यहां एकांतिक वार्तालाप कर उनका आशीर्वाद लिया। यहां से वह बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए।

जगमोहन की देहरी पर इत्र लगाया। इसके बाद सेवायत गोपी गोस्वामी ने गोविंदा को भगवान बांके बिहारी जी का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। दर्शन करने के बाद गोविंदा गोपी गोस्वामी की गद्दी पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान का बाल भोग ग्रहण किया। गोविंदा ने कह कि मथुरा आकर सुकून और शांति मिली। अभिनेता गोविंदा सोमवार को सबसे पहले वृंदावन के रमण रेती स्थित संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के उनके आश्रम में दर्शन किए। आध्यात्मिक चर्चा की। वह यहां करीब 30 मिनट तक रहे।

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के बाद वह होटल पहुंचे। जहां से कुछ देर रुकने के बाद बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। गोविंदा भगवान बांके बिहारी जी की छवि को काफी देर तक उनको निहारते रहे।

मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने विधि विधान से पूजा कराई। गोविंदा ने 1986 में ‘इल्जाम’ और ‘लव 86’ से डेब्यू किया, दोनों हिट रहीं। 1987-1990 में ‘खुदगर्ज’, ‘स्वर्ग’, ‘हम’ जैसी फिल्मों से वे एक्शन-डांस हीरो बने। ​ 80 और 90 के दशक में गोविंदा के सितारे बहुत बुलंद थे। उस वक्त वे जिस फिल्म में होते थे, वह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती थी। उनके करियर में एक ऐसा भी दौर आया, जब एक साल में उनकी लगातार 14 फिल्में रिलीज हुईं।

कहा जाता है कि उस दौर में गोविंदा तीनों खान को टक्कर देते थे। हालांकि उस दौरान ‘जेंटलमैन’, ‘आखिरी बाजी’ और ‘महा संग्राम’ जैसी कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन इसका उनके करियर पर कुछ खास असर नहीं हुआ।

गोविंदा के करियर का स्वर्ण युग

1992 की ‘शोला और शबनम’ और 1993 की ‘आंखें’ ने गोविंदा को कॉमिक हीरो बना दिया, जो 1993 की सबसे बड़ी हिट थी। ‘’शोला और शबनम’ को गोविंदा के करियर का पहला कम बैक कहा जाता है। इसके बाद गोविंदा ने फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन के साथ ‘राजा बाबू’, ‘कूली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दूल्हे राजा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी 10 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं।

तीसरी बार कमबैक की तैयारी में

गोविंदा की ‘रंगीला राजा’ 2019 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप रही और गोविंदा को फिर से ब्रेक लेना पड़ा था। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर गोविंदा ने अपनी आने वाली फिल्मों ‘बाएं हाथ का खेल’, ‘पिंकी डार्लिंग’, ‘लेन देन’ और ‘दुनियादारी’ के साथ वापसी का ऐलान किया था।

इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में गोविंदा काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ‘पार्टनर 2’ पर चर्चाएं गरमाई हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *