नोएडा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट का हिस्सा बनीं गुल पनाग
दिल्ली. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है. इस खास मौके की गवाह बनी हैं, जानी मानी एक्ट्रेस गुल पनाग. सोमवार को एक्ट्रेस ने लखनऊ से नोएडा के बीच चलने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट का सफर एंजॉय किया. वह इस सफर की पहली उड़ान में शामिल थीं.
हाल ही में गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपना एक्सापीरियंस फैंस के साथ शेयर किया है.सोमवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट 6E 2278 लखनऊ से नोएडा के लिए उड़ान भरी. इस पहले सफर में कुल 182 यात्रियों ने उड़ान भरी. इनमें गुल पनाग भी शामिल थीं.
गुल पनाग बनीं पहली उड़ान का हिस्सा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गुल पनाग ने हवाई सेवा और एयरपोर्ट का लुत्फ उठाया. एक्ट्रेस ने इस पर अपनी राय भी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, लिखा कि एक एविएशन प्रेमी होने के नाते यह सफर उनके लिए ये मौका बहुत खास रहा. उन्होंने बताया कि लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर तक की पहली उड़ान में शामिल होकर वह काफी खुश हैं. पोस्ट में गुल पनाग ने अपनी बात लिखते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर में सालों तक यात्रा करने के बाद वह यह देखने के लिए मैं काफी एक्साइटेड थीं. भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी, यात्रा सुविधाओं और आर्थिक विकास के लिए किस तरह नई संभावनाएं लेकर आता है. उन्होंने कहा कि इस प्लानिंग को आगे बढ़ते हुए देखने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है. लखनऊ और नोएडा के बीच शुरू हुई इस सीधी उड़ान सेवा को प्रदेश के लिए एक अहम पहल है.
बता दें कि इस नई सेवा के शुभारंभ के मौके पर एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन और केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इसमें एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस निजी कार्यक्रम में करीब 80 कर्मचारियों ने भी इस पहली उड़ान से लखनऊ से नोएडा की यात्रा की. देखा जाए तो इस नए रूट को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी नियमित उड़ान सेवाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी.

